शहर के बड़े नालों की सफाई को लेकर नगर निगम सुस्त बनेगी जल भराव की स्थिति

0
63

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नालों की सफाई में लापरवाही, मानसून से पहले शहर पर मंडरा रहा जलभराव का खतरा प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में नालों की सफाई का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है, लेकिन नगर निगम की सुस्ती चिंताजनक बनी हुई है। शहर में लगभग 10 से अधिक छोटे-बड़े नाले हैं, जिनकी समय रहते सफाई होना बेहद आवश्यक है, नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई का ठेका देकर उन्हें साफ करने का कार्य करता है लेकिन अब तक नालों की सफाई को लेकर कोई शुभ होता है नहीं है जिससे बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु रूप से हो सके। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इस दिशा में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बारिश से पहले नालों में जमा गंदगी प्लास्टिक गाद और मलबा साफ नहीं किया गया है। ऐसे में जैसे ही तेज बारिश होगी, नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और रिहायशी इलाकों में भर सकता है। इससे न केवल आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि यातायात भी बाधित होगा और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। स्थिति को और गंभीर बनाता है नाला चैनलाइजेशन कार्य अधूरा है। कई स्थानों पर नालों के सुधार और निर्माण का काम शुरू तो किया गया, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे निर्माण के कारण सिंधीपुरा इतवारा आलमगंज लोहार मंडी आदि क्षेत्र में जल प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। नगर निगम को चाहिए कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नालों की सफाई और अधूरे कार्यों को पूर्ण करे। साथ ही एक ठोस कार्ययोजना बनाकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि मानसून के दौरान शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। डोली वाडा राजपुरा पाल बाजार क्षेत्र के नाले की सफाई को लेकर यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में शहर को जलभराव और उससे जुड़ी समस्याओं का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here