कैंसर रोग को महामारी बीमारी घोषित किया जाए

0
60

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में बढ़ते कैंसर रोगियों की संख्या और पीड़ित परिवारों की हालत देख ताप्ती सेवा समिति ने एक कदम उठाते हुए कैंसर को महामारी घोषित करने की पहल की है इसको लेकर सेवा समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष सरिता राजेश भगत के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला कलेक्टर हर्ष सिंह को देकर इसमें उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ज्ञापन में समिति ने पीड़ित परिवारों का आंखों देखा हाल वर्णित करते हुए लिखा है कि केवल एक व्यक्ति के इस रोग से पीड़ित होने से वह अकेला ही परेशान नहीं होता है बल्कि उसका पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो जाता है समिति ने अपने ज्ञापन में लिखा है तथा सुझाव दिए हैं कि कैंसर को राष्ट्रीय महामारी घोषित किया जाए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कैंसर का निशुल्क इलाज के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाए गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए विशेष कैंसर सहायता कोष की स्थापना की जाए प्रत्येक जिले में आधुनिक कैंसर जांच एवं उपचार केंद्र स्थापित किया जाए कैंसर मरीजों एवं उनके परिजनों को मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की जाए और ह्इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई जाए कैंसर की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के दिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं ताकि मर्ज के सामने आते ही आवश्यक सावधानियां बढ़ती जाकर उसकी जांच कराई जाए ताकि मर्ज बिगड़ने से पहले उसका उपचार किया जा सके कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंची ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष सरिता राजेश भगत ने बताया कि आज कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और जिन कारणों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं उन उत्पादों को तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here