प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जर्जर सड़कें नेताओं को चीड़ा रही मुंह

0
41

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंद्रा और उसके आसपास के ग्रामों की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़कें आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क चंद वर्षों में ही पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई।परिणामस्वरूप, सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और अब केवल धूल और गड्ढों का ढेर बनकर रह गई है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है और आवागमन लगभग ठप हो जाता है। इस सड़क के खराब होने को लेकर विधायक मंजू दादू से अनेक बार शिकायत की गई लेकिन इन के द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है जिससे गांव के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिस से आपातकालीन स्थितियों में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और योजना का वास्तविक लाभ उन्हें मिल पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here