अखिल भारतीय पंचायत परिषद सरकार को जगाने के लिए निकालेगी रथ यात्रा

0
56

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन के बुरहानपुर पहुंचने पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी प्रीति सिंह राठौड़ के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन ने पत्रकारों को जानकारी में बताया क पूरे भारत में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक रथ यात्रा निकल जाएगी जो सरकार को जगाने का काम करेगी मिशन चलो गांव की ओर स्मार्ट गांव बनाएंगे 73वें संविधान संशोधन के 29 विषयों को जो सरकार पंचायत को अधिकार नहीं दे रही हैविधायक और सांसदों की तरह वेतन एवं पेंशन मिले और स्व सहायता निधि त्रिस्तरी पंचायत सरपंच जनपद सदस्य और जिला पंचायत को दी जाए इसको लेकर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नेतृत्व में एक विशाल महासम्मेलन भोपाल में विगत दिनों आयोजित किया गया था लेकिन प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं प्रहलाद पटेल ने कई आश्वासन दिए थे जो कि अभी पूरे नहीं हो रहे हैं राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी प्रीति सिंह राठौड़ ने कहा की महाराष्ट्र की जल्दी ही प्रदेश अध्यक्ष एवं 48 जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त करने जा रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जादौन रावेर में बलवंत राय मेहता की जन्म शताब्दी एवं शिवाजी महाराज की जन्मशताब्दी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों का सम्मान किया एम विधायक अनिल चढ़े जिससे मुलाकात की उन्होंने विधानसभा में इस मामले को उठाने की बात कही है यह संकल्प लिया की पंचायती राज में प्रदत्त शक्तियों को सरकार जल्द से जल्द लागू करे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पंचायत श्री जादौन ने कहा सरकार स्मार्ट सिटी की तो बात करती है लेकिन स्मार्ट गांव की बात नहीं करती जबकि 90 फ़ीसदी सांसद और विधायक ग्रामीण क्षेत्र से चुनकर आते हैं लेकिन वह संसद विधानसभा और लोकसभा मैं गांव की बात को उठाना भूल जाते हैं जिस तरीके से पूरे देश का बजट लोकसभा में और प्रदेश का बजट विधानसभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाया जाता है उसी प्रकार गांव में भी पंचायत का बजट पंच को बनाने का अधिकार प्राप्त वह नहीं मिले और 73वें संविधान संशोधन में जो अधिकार पंचायत को मिलना चाहिए वह नहीं मिले गांव में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार स्वच्छता मनरेगा में मजदूरी जी राम जी स्व सहायता समूह से जोड़कर वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मिलना चाहिए किसान के बच्चों को फ्री शिक्षा मिलना चाहिए आदि मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी गई जिसमें किसान संघ के संरक्षक शिवकुमार सिंह कुशवाहा भी विशेष रूप से उपस्थित थे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इच्छापुर पहुंचकर मन इच्छा देवी के दर्शन भी किए तथा रघुनाथ पाटिल अनिल महाजन पूर्व विधायक रविंद्र महाजन से चर्चा की एवं नाचन खेड़ा पंचायत में निरीक्षण भी किया इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here