सामाजिक संस्था खुशी के पल ने विकलांग बच्चों की की मदद

0
50

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की मानवता को समर्पित संस्था ख़ुशी के पल ने एक विकलांग बच्चे कों आर्थिक , मदद पहुंचाते हुए उसे अनाज एवं मेडिकल दवाई उपलब्ध करायी उक्त विकलांग बच्ची एक जरुरतमंद परिवार से हैं जिस का परिवार आर्थिक तंगी के कारण कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा था संस्था की संयोजिका श्रीमति हरप्रीत कीर ने बताया कि संस्था को यह जानकारी मिली कि एक विकलांग बच्चे को इन सभी चीज़ों की आवश्यकता है और उसे मध्य प्रदेश सरकार की किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है उसी को देखते हुए संस्थान ने उसको यह सामग्री उपलब्ध करायी ताकि उसकी कुछ मदद हो सके संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि भविष्य में विकलांगों के लिए अगर कोई कैंप का आयोजन किया जाता है तो संस्था उन्हें आर्थिक मदद करने को तैयार है इसी के चलते यदि अन्य ऐसी कोई और आयोजन किए जाते हैं जिससे विकलांग जल्द स्वस्थ होसके इस के लिए संस्था उसे मदद करेगी कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी सदस्य रिचा सलूजा ,रानी अरोड़ा ,ऊषा माहेश्वरी साक्षी माखीजा आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here