कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

0
201

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन रविवार को स्थानीय राजस्थानी भवन में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ध्वज फहराकर की गई, जिस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने फहराया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और मजबूत लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने आज़ादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज जब देश में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर खतरे मंडरा रहे हैं, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हक, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करते रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमीद काज़ी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सर्वधर्म सदभाव, सामाजिक सौहार्द और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि 140 वर्षों का इतिहास त्याग, बलिदान और सेवा की मिसाल है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को एकजुट रखने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले समय में नगर निगम और पंचायत चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करें और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएं। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा सकती है। उन्होंने संगठनात्मक एकता और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, हमीद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता यादव, अजय रघुवंशी, पार्षद फ़हीम हाशमी, अहफाज मुज्जु मीर, नोमान खान, सहित अन्य पार्षद व कांग्रेस नेता उपस्थित थे इस अवसर पर कांग्रेस के 140 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here