बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर को साफ सुंदर और व्यवस्थित यातायात की सुविधा देने का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारी गांधी चौक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अतिक्रमण से मुक्त कराने में असफल है ऐसे में मुख्य बाजार का आवागवन कैसे सुधरेगा गांधी चौक में प्रतिमा के चारों ओर फ्रूट बेचने वालों का अतिक्रमण है तो मिलन मिठाई स्वदेश मेडिकल के सामने वाले मुख्य मार्ग पर तीन पंक्तियों में रेडीमेड फ्रूट व अन्य ठेला व्यवसाययों ने अतिक्रमण कर मुख्य मार्ग को जाम कर रखा है यहां वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल है गांधी चौक शहर का मुख्य बाजार है लेकिन यहां भी ट्रैफिक विभाग व्यवस्था बनाने में नाकाम है इस मुख्य बाजार में ट्रैफिक जवानों के नदारत होने से यह व्यवस्था और जटिल हो गई है पुलिस विभाग द्वारा यहां जवान की ड्यूटी नहीं लगाई गई है जिसके चलते हाथ ठेला व्यवसाई बे लगाम है मुख्य मार्ग पर खड़े होकर फल सब्जी व अन्य सामान बेचना इन व्यवसाईयों की आदत बन गई है ऐसे में यहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों की फजियत हो रही है नगर निगम इसके लिए अतिक्रमण महिम चलता तो है परंतु इस मुहिम का हाथ ठेला व्यवसाययों पर कोई डर दिखाई नहीं देता है इस से ऐसा लगता है कि यह मुहीम मात्र एक औपचारिकता पूरी करती नजर आ रही है











