स्मार्ट मीटर को लेकर फूटा गुस्सा प्रतिबंध लगाने कि की मांग

0
198

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के बिजली उपभोक्ताओं के घरों और कारखानो पर लगे स्मार्ट मीटर और उसके बढ़ाते राशि के बिलो से तंग आकर शहर के विभिन्न वार्डों के बिजली उपभोक्ता अपने वार्ड के पार्षदों और पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत भवन में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे यहां सैकड़ो बिजली उपभोक्ता महिला पुरुष ने विभाग के प्रमुख अभियंता अभिषेक रंजन को जमकर खरी खोटी सुनाई वहीं पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि वह अब शहर में मीटर लगाने का काम बंद करें अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह कल से सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जनसुनवाई में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने अपर कलेक्टर को बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल की राशि 10 गुना से अधिक अचानक बढ़ गई है। बिजली कंपनी के अधिकारी इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं 100 200 रुपए के आने वाले बिल स्मार्ट मीटर लगने के बाद 1000 से 2000 रुपए तक आने लगे हैं, कंपनी के जिम्मेदार गर्मी के सीजन में खपत बढ़ने का हवाला देकर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं जबकि उपभोक्ता बड़े हुए बिलों के बोझ तले दबा चला जा रहा है, बिल का भुगतान समय पर नहीं होने से ऊपर से ही बिजली बंद कर दी जाती है तथा दोबारा चालू करने के नाम पर हजारों की मांग की जाती है जिससे उपभोक्ता परेशान है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस पार्षद शाहिद हुसैन एहफाज मुज्जु मीर राजपुरा हफिज मंसूरी सहित 10 से अधिक वार्डों के पार्षद और उनके वार्डवासी सैकड़ो की संख्या में यहां जनसुनवाई में पहुंचे और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए इस के लगाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की वहीं इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का सरकारी कोई आदेश नहीं है, विद्युत वितरण कंपनी मनमर्जी से उपभोक्ताओं के संयोजन पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है कंपनी अपना लाइन लॉस नहीं सुधार कर उपभोक्ताओं के संयोजन पर फास्ट मीटर लगाकर घाटे की राशि की भरपाई करना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here