बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम परिषद का 23 जून को सम्मेलन होने जा रहा है इसको लेकर सत्ता पक्ष राजनीतिक तिकडम में लग गया है आठ महापूर्व अक्टूबर 2024 में बजट सम्मेलन आहूत किया गया था जो कई प्रकार से विवाद के घरों में घिरकर रह गया था भाजपा के द्वारा इस बैठक में मनमाने तरीके से विपक्ष की गैर मौजूदगी में बजट पारित कर नए प्रस्ताव लागू किए गए थे इसी को लेकर कांग्रेस के विपक्ष के पार्षदों ने घोर आपत्ति जताकर इसकी शिकायत राज्यपाल से लेकर कलेक्टर एसपी तक की गई थी तथा आरोप लगाए गए थे कि सत्ता पक्ष की महापौर के द्वारा मनमाने तरीके से परिषद अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में या प्रस्ताव पारित कर बजट को पारित कर लिया गया था अब आठ माह के अंतराल के बाद 23 जून 2025 को नगर निगम परिषद का सम्मेलन बुलाया गया है जिसमें अक्टूबर 2024 में परिषद की की गई कार्यवाही का अनुमोदन कराना है लेकिन इसको लेकर फिर कोई विवाद ना हो इस के लिए सत्ताधारी दल के द्वारा विपक्ष के नेताओं से सांठ गाठ कर अक्टूबर 2024 की सम्मेलन की कार्यवाही को अनुमोदन करने की टिकडम की जा रही है जिसके चलते ऐसा आभास हो रहा है कि 23 जून को होने वाली इस बैठक से कांग्रेस के बोलकर विपक्षी पार्षद बैठक से नदारत रह सकते हैं क्योंकि 23 जून को होने वाली नगर निगम परिषद की बैठक को लेकर कांग्रेस विपक्षी पार्षदों के द्वारा आज दिनांक तक कोई रणनीति सामने नहीं आई है विपक्ष ने अपने पार्षदों को लेकर कोई बैठक भी नहीं बुलाई है 23 जून को होने वाली परिषद बैठक में विपक्ष की क्या भूमिका होगी इसको लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।












