जेएमसी कंपनी पर नहीं किसी की कमांड फिल्टर के नाम पर सप्लाई हो रहा गंदा पानी

0
278

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर वासियों को फिल्टर पानी पिलाने के नाम पर स्वच्छ जल के लिए करोड़ों की जल आवर्धन योजना शुरू की गई लेकिन 8 साल में भी इस का कार्य पूरा नहीं हुआ आधी अधूरी व्यवस्था के बीच शहर की पानी की टंकियो से जोड़कर जल सप्लाई शुरू किया गया लेकिन योजना का वार्डों में कार्य पूरा नहीं होने लाइन खुली होने के चलते अब पुरानी लाइनों से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे शहर में पेट रोग की बीमारियां सामने आ रही है नलों से गंदा पानी आने की शिकायत लेकर नगर निगम अध्यक्ष कलेक्टर को शिकायत भी कर चुकी है उनके अपने वार्ड 48 में नलों से गंदा पानी आ रहा है, इसी प्रकार खानका वार्ड, राजपुरा, सिंधीपुरा, इतवारा सहित अनेक वार्डों की शिकायत सामने आ रही है, कलेक्टर के निर्देश पर कंपनी के अफसर जांच के लिए वार्ड में पहुंचे पर उन्होंने शिकायत को नकार कर व्यवस्था को दुरुस्त बताया, कंपनी की हटधर्मी यह की गंदा पानी देखने के बाद भी वह उसे स्वच्छ बता रहे हैं। जेएमसी कंपनी के द्वारा अभी वार्डों की सैकड़ो गलियों में पाइप लाइन डालने और कनेक्शन देने का कार्य बाकी है काम में देरी का मामला विधायक अर्चना चिटनीस के द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं है। कलेक्टर अनेक बार कंपनी को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं पर कंपनी योजना के कार्य को पूरा किए बगैर जल्द बाजी करते हुए उसे आधे अधूरे तरीके से कर यह दिखा रही है कि कार्य पूरा हो गया है, जबकि शहर के अनेक वार्डों की सैकड़ो गलियों में पाइप लाइन डालने और कनेक्शन देने का कार्य बाकी है कंपनी के अफसर पर किसी की कोई कमान नहीं होने से पूरा शहर गंदा पानी पीने को मजबूर है, वही नगर निगम पुराने जल स्रोत बंद करने की तैयारी में है अब ऐसे में शहरवासी परेशान है नगर निगम जेएमसी कंपनी पर लगाम लगाने की स्थिति में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here