जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद मरीजों की फजीहत

0
138

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले की 5 लाख आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला जिला अस्पताल आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर अखबारों की सुर्खियों में छाया रहता है इन दोनों जिला अस्पताल की तीनों लिफ्ट बंद होने से यहां आने वाले मरीजों की फजीहत हो रही है 32 करोड़ के इस अस्पताल में मरीजो के लिए 6 लिफ्ट लगाई गई है जिसमें से तीन लिफ्ट अस्पताल प्रशासन पहले ही बंद कर रखा है मरीजो के लिए तीन लिफ्ट चालू होने के साथ वह अब खराब होने के चलते बंद हो गई है अब ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल प्रशासन के द्वारा लिफ्ट में लिफ्टमेन नहीं रखे जाने से भी लिफ्ट अधिक खराब होते देखी गई है जिला अस्पताल का फिजियोथैरेपी वार्ड प्रथम तल पर बनाया गया है ऐसे में इस वार्ड में आने वाले मरीजों की बड़ी फजियत हो रही है अस्पताल की बंद लिफ्ट कब चालू की जाएगी इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है 32 करोड़ के इस तीन मंजिला भवन में सैकड़ो कमरे हैं पर मरीजों को छुटपुट वार्ड बनाकर उसमे अलग-अलग ताल पर भर्ती किया गया है जिसके चलते नर्सिंग स्टाफ की भी फजीहत है एक तल पर सभी वार्ड होने पर प्रशासनिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा सकती है परंतु अस्पताल प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here