Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeबुरहानपुररक्षाबंधन के पावन पर्व पर रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम के सदस्यों...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम के सदस्यों ने बंधवाई राखी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम के सदस्य रावेर रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थान की मंगला दीदी से राखी बंधवाईऔर भाईचारे व सद्भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंगला दीदी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि इसका सच्चा अर्थ है अपनों को ईश्वर से जोड़ना तथा नेकी और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना। उन्होंने कहा कि जब इंसान अपने विचारों और कर्मों में पवित्रता लाता है, तभी सच्चे अर्थों में रक्षा सूत्र की मर्यादा पूर्ण होती है। उन्होंने सभी को सद्भावना, सेवा और परोप कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम के अध्यक्ष गेंदालाल प्रजापति ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ आध्यात्मिक मूल्यों को भी बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ यह जुड़ाव क्लब की एक सुंदर परंपरा बन चुकी है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य जगदीश गुप्ता, सेवकराम मोहनानी, राजेंद्र कुमार सालुजा, सुरेश वडेकर, संतोष महाजन एवं मनोहर सिंह किरार सहित अन्य सदस्यों ने अपनी कलाई पर मंगला दीदी से राखी बंधवाई और नेकी व प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने इसअवसर को अत्यंत भावुक औरप्रेरणादायक बतायाकार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मंगला दीदी एवं संस्थान परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments