बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर पैसे डबल करने का लालच देने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को शिकारपुरा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है इस मामले में फरियादी ग्राम शंखवास थाना भवण्डा, जिला नागौर (राजस्थान), द्वारा रिपोर्ट की गई कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक Reel देखी थी, जिसमें “एक लाख रुपये के बदले दस लाख रुपये” देने का लालच दिया जा रहा था तथा संपर्क हेतु मोबाइल नंबर भी दिया गया था।फरियादी द्वारा उक्त नंबर पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत कर बुरहानपुर बुलाया। आरोपियों द्वारा उसे ग्राम दरियापुर के पास लुब्री पाइप फैक्ट्री के पीछे बुलाया गया। फरियादी के वहां पहुंचने पर तीन व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे पास जेब से 23,000 नगद निकाल लिए एवं उसके कानों में पहनी सोने की दो बालियां, वजन करीब 2.5 ग्राम, जबरदस्ती छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद फरियादी द्वारा थाना शिकारपुरा पर रिपोर्ट करने परधारा 309 ( 6) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया दिनांक 30.08.2026 को आरोपी विष्णु पिता शंकर चौहान, निवासी भीलखेड़ी, जिला खंडवा को अभिरक्षा में लिया गया जिसके द्वारा उसके साथियों के साथ मिलकर रूपों का लालच देकर बुलाकर लूट करना स्वीकार किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। एवं अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


