बुरहानपुरमध्य प्रदेश

तिरंगा अभियान- रिमझिम बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ, हाथों में तिरंगा लेकर जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने की सहभागिता 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच तिरंगा यात्रा कमल टॉकीज चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक सुभाष चौक इकबाल चौक नेहरू चौक होते हुए वापस कमल चौराहे पर आकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआयात्रा के दौरान सहभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकरदेशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा में देशभक्ति के नारों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम की भावना से रंग दिया। तिरंगा यात्रा का रहवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में विधायक अर्चना चिटनिस महापौर श्रीमती माधुरी पटेल अन्य जनप्रतिनिधि गण कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिकों सामाजिक संगठनों के सदस्यों, महिलाओं युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने भी यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रतिसम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button