जल संयंत्र पर शटडाउन दो दिन शहर वासियों को नहीं मिलेगा पेय जल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी और जल आवर्धन योजना प्रबंधक की ओर से जारी की गई सूचना में बताया गया है कि बसाड़ स्थित जल आवर्धन के जल संयंत्र में ताप्ती नदी में आई बाढ़ के कारण गाद जमा होने से पेयजल फिल्टर में देरी हो रही है इसी के चलते संयंत्र से गाद को साफ करने के लिए दो दिन 8 एवं 9 अगस्त को शहर वासियों को पेए जल सप्लाई नहीं किया जा सकेगा कंपनी की इस सूचना के बाद नगर निगम दो दिनों तक शहर वासियों को पानी पिलाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में कुछ भी सामने नहीं आया है जलावर्धन योजना के प्रबंधक के द्वारा भी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है 48 घंटे से अधिक शहर वासी बिना जल अपना जीवन किस प्रकार गुजरेंगे इसकी किसी को कोई चिंता नहीं जिन वार्डों में ट्यूबवेल संचालित है वहां तो वैकल्पिक व्यवस्था संभव है परंतु शहर के अनेक वार्ड ऐसे हैं जहां ट्यूबवेल नहीं है वहां किस प्रकार व्यवस्था की जाएगी इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है करोड़ों की जल आवर्धन योजना के संयंत्र की क्षमता कम होने से नदी के जल को साफ करने में देरी होने से शहर में पिछले 5 दिनों तक एक दिन के अंतराल से जल वितरण किया गया परंतु अब संयंत्र को बंद कर उसकी सफाई का कार्य किया जाना है तब शहर वासियों को स्वच्छ फिल्टर जल मिल सकेगा।



