Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभरी बरसात में जल संकट एक दिन अंतराल से सप्लाई होगा पेयजल

भरी बरसात में जल संकट एक दिन अंतराल से सप्लाई होगा पेयजल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम के द्वारा शहर वासियों को शुद्ध स्वच्छ जल पिलाने के उद्देश्य से ताप्ती जल आवर्धन योजना करोड़ों रुपए से प्रारंभ की गई इस योजना का अभी कार्य भी पूरा नहीं हुआ है वलसाड में बने दम पर लगी मशीनरी पानी साफ करने के मामले में जवाब दे चुकी है जिसके चलते शहर वासियों को भारी बरसात में जल संकट का सामना करना पड़ेगा इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि ताप्ती नदी में बाढ़ आने के चलते डैम के एनी कट में अधिक गंदा पानी जमा होने से वहां लगी मशीन उसे साफ करने में सक्षम नहीं है देरी से पानी के साफ करने के चलते शहर वासियों को अब एक दिन के अंतराल से जल सप्लाई किया जाएगा परियोजना प्रबंधक एमपीयूडीसी ने जानकारी देते हुए साफ कहा है कि संयंत्र की क्षमता कम होने से गंदे पानी का देर से साफ करने से यह व्यवस्था लागू की जा रही है करोड़ों की योजना शहर वासियों को 30 दिन शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी लेकिन जिस समय शहर वासियों को शुद्ध और स्वच्छ जल की आवश्यकता है उसी समय कंपनी महीने में 15 दिन ही शुद्ध जल उपलब्ध कराने की बात कह रही है वहीं नगर निगम ने 1 अगस्त से जलकर में वृद्धि कर ₹100 प्रतिमाह कर दिया है जिसे हर माह जमा करना अनिवार्य है समय पर जलकर जमा नहीं करने पर 25% राशि अधिक वसूल की जाएगी जहां एक तरफ नगर निगम 15 दिन पानी पिलाकर एक माह का जलकर वसूल करेगी जिस पर शहर वीडियो में रोष देखा जा रहा है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments