बुरहानपुरमध्य प्रदेश

रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम का पदग्रहण समारोह संपन्न

बुरहानपुर (अकील ए आजाद) रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम का पदग्रहण समारोह रविवार को संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर से पधारे रो. मुकेश जी साहू आगामी वर्ष 27 28 के मंडलाध्यक्ष थे कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडलाध्यक्ष रो सुशील जी मल्होत्रा जिन्होंने क्लब को चार्टर प्रदान किया। पदग्रहण अधिकारी के रूप में पधारें पुर्व मंडलाध्यक्ष रो जिनेन्द्र जैन जिन्होंने क्लब अध्यक्ष रो. गेंदालाल प्रजापति व सचिव रो प्रवीण चापोरकर व कार्यकारिणी को संकल्प प्रदान कर पदग्रहण कराया कार्यक्रम में विशेष अतिथि सहायक मंडलाध्यक्ष रो सौरभ श्राॅफ उपस्थित थे। क्लब अध्यक्ष रो. गेंदालाल प्रजापति द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। क्लब की12 नये सदस्यों द्वारा पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण की गई। एवं रोटरी के सेवा प्रकल्पों में सहयोग करने के लिए 8 रोटरी प्राइम पार्टनर बनाए गए जिसकी जानकारी रो दीपक सलूजा ने दी कार्यक्रम में लायन्स क्लब रोटरी क्लब बुरहानपुर मारवाड़ी युवा मंच मुक बधीर विद्यालय व विविध संस्थाओं से पधारे अतिथि उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो प्रवीण चापोरकर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन रो. जगदीश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button