Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कांग्रेस ने निकाला विजय...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार शाम गांधी चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों की आवाज को पूरी मजबूती और निडरता से उठाया, जिसके चलते केंद्र सरकार को मजबूर होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और छात्रों के संघर्ष की सफलता है। रिंकू टाक ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने पीड़ित छात्रों के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये मुआवजा और लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के इस विजय मार्च में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पार्षद, युवा एनएसयूआई, महिला अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च गांधी चौक से प्रारंभ होकर कमल तिराहे के रास्ते डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास संपन्न हुआ, जहां छात्रों के समर्थन में नारे लगाए गए और न्याय की मांग दोहराई गई!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments