Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम की लापरवाही के चलते प्रतिमा स्थापना मामला उलझा भूख हड़ताल जारी

निगम की लापरवाही के चलते प्रतिमा स्थापना मामला उलझा भूख हड़ताल जारी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उपनगर लालबाग के सागर टॉवर चौराहे पर प्रतिमा स्थापित होने के लिए कुछ समय पूर्व महापौर के द्वारा भूमि पूजन के बाद चबूतरे का निर्माण किया गया था परंतु एक सप्ताह पूर्व नगर निगम द्वारा इसे तोड़कर मामले में विवाद खड़ा कर दिया गया जिसको लेकर बाबा साहब के अनुयाई भूख हड़ताल पर बैठकर इसका विरोध कर रहे हैं बाबा साहब के अनुयायियों का आप है कि सब कुछ आवश्यक स्वीकृतियों के बाद प्रतिमा लगाने के लिए चबूतरे का निर्माण भी किया गया लेकिन अचानक इसे यह कहकर तोड़ दिया कि यातायात में बाधा उत्पन्न होगी इस कारण स्थान बदला जा रहा है यह सीधे तौर पर संविधान निर्माता का अपमान है पूरा समाज इसका विरोध कर नगर निगम से पूछता है कि यदि यातायात में बाधा उत्पन्न होने जैसी कोई बात थी तो फिर यहां भूमि पूजन क्यों कर निर्माण शुरू किया गया यह सीधा-सीधा समाज के साथ धोखा है इसमें राजनीति की जा रही है समाज के पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सुरवाड़े ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रतिमा का स्थान बदलने के पीछे गहरी राजनीतिक साजिश है अगर यातायात बाधित होने का अंदेशा था तो फिर स्वीकृति देकर निर्माण क्यों शुरू किया गया जिम्मेदार अफसर इस पूरे मामले में यातायात बाधित होने की बात कह रहे हैं इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है कि अगर ऐसी कोई बात थी तो इसे पहले क्यों नहीं देखा गया अब किसके इशारे पर यह सब कुछ हो रहा है अब ऐसे में पार्षद मीणा सुरवाड़े और उनके पति ने इस मामले को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि हालात बिगड़े तो इसका जिम्मेदार नगर निगम और जिला प्रशासन होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments