Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिकिता हत्याकांड मामले में हत्यारों के मकान और दुकान पर चले बुलडोजर

निकिता हत्याकांड मामले में हत्यारों के मकान और दुकान पर चले बुलडोजर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के गणपति थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आलमगंज निवासी निकिता सुरागी की फर्नीचर व्यवसाय और उसके परिवारजनो ने निर्मम हत्या किए जाने के चलते चर्चित निकिता सुरागी हत्याकांड ने एक पखवाड़ा बाद भी लोगों के आक्रोश को शांत नहीं होने दिया है। घटना के बाद से परिजनों और समाज के लोगों में गहरा रोष देखा जा रहा है, जो मंगलवार को उस समय खुलकर सामने आया जब बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि हत्या के एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठा सकी है। उनका आरोप है कि अब तक केवल परिवार के कुछ लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। इस स्थिति से लोगों में असुरक्षा और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। परिवारजनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि आरोपी फर्नीचर दुकानदार की दुकान और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, ताकि कड़ी कार्रवाई का संदेश समाज में जाए। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक कठोर दंड नहीं दिया जाएगा, तब तक इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा। यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की धीमी गति को भी उजागर करता है। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आक्रोश और अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments