Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहाजियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लगाई वैक्सीन

हाजियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लगाई वैक्सीन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश हज कमिटी की ओर से हज 2026 की तैयारियों के तहत स्थानीय दानिश स्कूल परिसर में शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली सैयद अनवार उल्लाह बुखारी की सरपरस्ती और हज 2026 के प्रभरी अधिवक्ता फरीद अहमद खान की निगरानी में ट्रेनिंग और वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हज कमेटी से हज 2026 के लिए हज यात्रा पर बुरहानपुर ज़िल से जाने वाले सभी 130 तथा टूर से जाने वाले 15 टोटल 145 हज यात्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया हज पर जाने वाले सब ही हज यात्रियों को प्रशिक्षण हाजी हाफिज रईस साहब ने दिया इस प्रोग्राम की सदारत हाजी शेख कादीर साहब पूर्व सेल्स मैनेजर कोका कोला मदीना मुन्ववरा ने की मध्य प्रदेश हज कमिटी की ओर से हज 2026 की तैयारियों के अंतर्गत स्थानीय दानिश स्कूल परिसर में प्रशिक्षण एवं वैक्सीनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुरहानपुर ज़िले के हज यात्रियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कैंप शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली सैयद अनवार उल्लाह बुखारी की सरपरस्ती तथा हज 2026 के प्रभारी अधिवक्ता फरीद अहमद खान की निगरानी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हज 2026 के लिए बुरहानपुर ज़िले से जाने वाले सभी 130 चयनित हज यात्रियों एवं टूर के माध्यम से जाने वाले 15 यात्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हज यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना और स्वास्थ्य की दृष्टि से अनिवार्य टीकाकरण सुनिश्चित करना था। हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को विस्तृत प्रशिक्षण हाजी हाफिज रईस साहब द्वारा दिया गया। उन्होंने हज के अरकान, एहराम बांधने की विधि, मक्का और मदीना में किए जाने वाले धार्मिक कर्तव्यों, सफाई, अनुशासन तथा सऊदी अरब के नियमों के पालन संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को धैर्य, संयम और आपसी सहयोग बनाए रखने की भी सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी शेख कादीर साहब, पूर्व सेल्स मैनेजर कोका कोला मदिना मुनव्वरा, ने की। अतिथि भारतीय जनता पार्टी के बुरहानपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ थे उन्होंने इस कैंप को संबोधित भी किया वही हाजी रईस ने अपने संबोधन में हज यात्रा को एक आध्यात्मिक साधना बताते हुए यात्रियों को पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ इस पवित्र यात्रा को सम्पन्न करने का संदेश दिया। इस प्रशिक्षण एवं वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से हज यात्रियों को न केवल धार्मिक मार्गदर्शन मिला, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया, वैक्सीनेशन के इस कैंप में डॉक्टर शाहिद डॉक्टर सादिक डॉ,इमरान डॉ,नसरीन ने अपनी सेवाएं दी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments