Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपरीक्षा के बढ़ते बोझ पर पालक महासंघ की मांग विलंब से पहुंचने...

परीक्षा के बढ़ते बोझ पर पालक महासंघ की मांग विलंब से पहुंचने के समय में की जाए वृद्धि

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पालक महासंघ, द्वारा विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के नाम जिला कलेक्टर, के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान निर्धारित समय के पश्चात कम से कम 30 मिनट तक विलंब से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। महासंघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा में 30 मिनट तक विलंब से प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय लिया गया, जो छात्रहित में है इसी प्रकार की व्यवस्था मध्यप्रदेश में भी लागू की जानी चाहिए, ताकि यातायात बाधा, स्वास्थ्य समस्या, प्राकृतिक कारण अथवा दूरी जैसी अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण विलंब होने पर किसी विद्यार्थी का एक वर्ष व्यर्थ न हो। महासंघ जिला ईकाई अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी ने इस पहल के कई सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें विद्यार्थी हित सर्वोपरि रखना, मानसिक तनाव में कमी, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर, शासन की संवेदनशील छवि का सुदृढ़ीकरण, ड्रॉपआउट दर में कमी तथा अभिभावकों में विश्वास की वृद्धि शामिल है। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दिन छोटी-सी देरी के कारण विद्यार्थियों की वर्षभर की मेहनत पर पानी फिर जाना न्यायसंगत नहीं है शासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर महासंघ के अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, भावेश तोमर, उपाध्यक्ष पंकज पटेल, कोषाध्यक्ष डॉ. यूसुफ खान, सहसचिव रियाज ऊल हक अंसारी, मीडिया प्रभारी विवेक हकीम, वरिष्ठ मार्गदर्शक राजीव खेड़कर, महामंत्री नंदकुमार वाने, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशा तिवारी, राजेश भगत सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments