बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) चुनाव आयोग के द्वारा डिजिटल वोटर लिस्ट में लाखों फर्जी वोटर के नाम का भांडाफोड विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा किए जाने के बाद आयोग कटघरे में है इससे संबंधित आवश्यक डिजिटल दस्तावेज की मांग पर कांग्रेस बौखला गई है और इस भांडाफोड मामले में नई दिल्ली में विपक्ष और गठबंधन के 300 से अधिक सांसदों ने मिलकर संसद भवन से आयोग भवन तक पैदल मार्च निकाला जिसे पुलिस ने सरकार के इशारे पर सांसदों को बीच रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद देशभर में गठबंधन सहित कांग्रेस के नेता विरोध में उतरकर सड़कों पर निकल आए तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इसी कड़ी में सोमवार देर शाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष रिंकू टाक प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी पूर्व विधायक हमीद काजी हर्षित सिंह ठाकुर सहित पार्षद मुज्जुमीर आदि पार्षदों ने शौकत मैदान में देर शाम केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया गया जिस में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कानून का उल्लंघन है भाजपा सरकार कानून का मखोल उड़ा रही है जब राहुल गांधी ने डिजिटल दस्तावेज आयोग से मांगे हैं तो वह देने में क्यों आनाकानी कर रहा है, जिससे स्पष्ट है की दाल में कुछ काला है, वही अजय रघुवंशी का आरोप है कि भाजपा सरकार कानून को खिलौना समझ इस प्रकार की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर सत्ता में बनी रहना चाहती है, फर्जी वोटर लिस्टों के आधार पर चुनाव करा कर सत्ता में आना चाहती है पर कांग्रेस ऐसे किसी भी फर्जीवाडे का विरोध करेगी।












