Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस में समन्वय की राजनीति नवनियुक्त अध्यक्ष बहुत अच्छे पर शहर अध्यक्ष...

कांग्रेस में समन्वय की राजनीति नवनियुक्त अध्यक्ष बहुत अच्छे पर शहर अध्यक्ष मुस्लिम हो

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष रिंकू टाक बहुत अच्छे हैं कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं पर बुरहानपुर का शहर अध्यक्ष मुस्लिम अल्पसंख्यक हो बुरहानपुर में 56% मुस्लिम अल्पसंख्यक है कांग्रेस ने आज तक किसी मुस्लिम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया हम पार्टी फार्म पर अपनी बात रख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए अब अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने के लिए हमें सार्वजनिक रूप से मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। यह बात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद मुश्ताक हुसैन ने यहां मीडिया के समक्ष रखते हुए कहीं उनके साथ 50 से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यक भी मौजूद थे दरअसल पिछले 1 माह पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिसके चलते बुरहानपुर शहर अध्यक्ष पद पर रिंकू टाक को नियुक्त किया गया है उनके शहर अध्यक्ष नियुक्त होते ही कांग्रेस में दो फाड़ साफ तौर से नजर आ रहे हैं निवर्तमान हुए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने पहले ही बुरहानपुर शहर अध्यक्ष के लिए मुस्लिम नाम प्रस्तावित किए थे परंतु गुटीय राजनीति के चलते उनके प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली अब रिंकू टाक के शहर अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेसियों में बढ़ती दूरी को देख फिर एक बार समन्वय बनाने के उद्देश्य से मुस्लिम शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की आवाज बुलंद हुई है। कॉन्ग्रेस का अरुण यादव गुट बुरहानपुर में पहली बार किसी मुस्लिम को शहर अध्यक्ष बनाने की वकालत करते नजर आ रहा है मीडिया से चर्चा में पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सैयद मुश्ताक हुसैन का यह भी कहना है कि क्योंकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है जिले सहित प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है ऐसे में कांग्रेस के पारंपरिक मतदाता को नाराज़ करना यहां ठीक नहीं है इसका असर आगामी चुनाव पर भी पड़ेगा। इस को ध्यान में रखते हुए यहां कांग्रेस शहर अध्यक्ष को बदलकर मुस्लिम अल्पसंख्यक नेता को अध्यक्ष बनाया जाए पार्टी हाईकमान शहर के मुस्लिम अल्पसंख्यकों की इस मांग पर गौर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments