एससीबीए चुनाव में प्रदीप राय अध्यक्ष राहुल कौशिक उपाध्यक्ष निर्वाचित

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव 2026 में अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में प्रदीप राय को अध्यक्ष, राहुल कौशिक को उपाध्यक्ष, प्रज्ञा बघेल को सचिव तथा मुनीश दुबे को संयुक्त सचिव चुना गया। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल रहा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद रजजाक, अधिवक्ता मोहम्मद इस्माइल तथा जयपुर शहर के पूर्व पार्षद जाकिर खान एवं स्थानीय अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा न्यायिक क्षेत्र में सकारात्मकभूमिका निभाएगी।इस अवसर पर भारत सेवा समिति की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद रजजाक को ‘राष्ट्र सेवा पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किए जाने का भी उल्लेख किया गया। समिति ने उनके विधिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया। सईदरजजाक का संबंध तेलंगाना राज्य से बताया गया है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एस सीबीए की नई कार्य कारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विषयों तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रभावी प्रयास करेगी। चुनाव परिणाम को अधिवक्ता समुदाय के लिए नई दिशा और उम्मीद से जोड़कर देखा जा रहा है।



