Tuesday, October 6, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरधूल के गुबार और गड्ढों के बीच सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर...

धूल के गुबार और गड्ढों के बीच सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सिंधी बस्ती चौराहा से कलेक्टर चौराहे तक सड़क बदहाल धूल के गुबार में सांस लेना मुश्किल, गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग फिर भी जिम्मेदार अफसर और नेता बेपरवाह सिंधी बस्ती चौराहे से कलेक्टर चौराहे तक का मार्ग इन दिनों सड़क कम और धूल-गड्ढों का रास्ता ज्यादा नजर आ रहा है। सड़क पर जगहजगह बने गहरे गड्ढे और उड़ती धूल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिम्मेदार है कि इस धूल को पानी का छिड़काव कर दबाने के प्रयास में लगे दिनभर इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ो दोपहिया वाहन चालक धूल के गुबार के बीच आंखों में मिर्चजैसी जलन सहते हुए सफर करने को मजबूर हैं। वहीं गड्ढों के कारण वाहनों को हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की बद हाली कोई नई समस्या नहीं है। लंबे समय से सड़क के निर्माण और सुधार की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक ठोस पहल दिखाई नहीं दी। हालात यह हैं कि सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और रोजाना हजारों वाहन चालक इसकी कीमत चुका रहे हैं। सड़क पर गड्ढे, हवा में धूल और जिम्मेदारों की चुप्पी आखिर जवाबदेही किस की यह सवाल अब क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सड़क की धूल दुकानों और घरों तक पहुंच रही है। दोपहिया वाहन चालकों को आंखों और चेहरे को ढंककर निकलना पड़ रहा है फिर भी आंखों में धूल मिर्च की तरह लग रही है बारिश के बाद बने गड्ढे अब सूखकर धूल का गुबार उड़ाने लगे हैं।लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण में अभी भी देरी की गई तो समस्या और गंभीर होगी। आखिर कब तक नागरिक बदहाल सड़क पर हिचकोले खाते और धूल फांकते हुए सफर करेंगे जिम्मेदारों को निरीक्षण और आश्वासन से आगे बढ़कर सड़कनिर्माण की ठोस समय सीमा तय कर काम शुरू करना होगा तभी इस परेशानी से राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments