Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजनपद अध्यक्ष की आत्महत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी कारण अज्ञात

जनपद अध्यक्ष की आत्महत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी कारण अज्ञात

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खकनार जनपद की अध्यक्ष पूजा राजेंद्र दादू ने शनिवार मध्य रात्रि को अपने कन्हापुर स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली भाजपा की उभरती युवा नेत्री के अचानक इस कदम से क्षेत्र में असली फैल गई है वहीं भाजपा को इससे बड़ा झटका लगा है एक पढ़ी-लिखी युवा जनपद अध्यक्ष ने पिछले वर्ष ही पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य का चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनी स्वर्गीय राजेंद्र दादू पूर्व विधायक नेपानगर की पुत्री एवं नेपानगर की पूर्व विधायक एवं मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू की छोटी बहन का यह कदम किसी के गले नहीं उतर रहा है शनिवार मध्य रात्रि को घटित इस घटना को लेकर खकनार पुलिस ने मामला दर्ज कर शोक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जिसका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर ग्राम कन्हापुर में कर दिया गया जनपद अध्यक्ष की मौत के कारण को लेकर जहां खेती किसानी में होने वाली बड़ी हानि बताए जा रहा है तो कुछ इस परिवारिक कारण मान रहे हैं लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन में जुट गई है शीघ्र ही सभी तथ्य सामने आएंगे लेकिन भाजपा को पूजा दादू की मौत से बड़ा झटका लगा है इस पूरे मामले पर परिवार की ओर से भी कुछ नहीं कहा गया है अब देखना यह है कि पुलिस अपनी जांच में क्या सच सामने लाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments