बुरहानपुरमध्य प्रदेश

महिला सशक्तिकरण पर आयोजित हुआ सेमिनार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) डॉ. जाकिर हुसैन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में ऑल इंडिया एजुकेशन मूवमेंट सोसाइटी के इल्मी कारवां के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शफी अनवर द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार विमर्श किए जिसमें उन्होंने कहा तालीम अगर सही हो तो अखलाक परवरिश में दिखता है, उन्होंने कहा ज़ात पात और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इस अवसर पर संस्था डायरेक्टर डॉ. वीरेन्द्र स्वर्णकार निर्झर ने अपने उद्बोधन में कहा यत्र नार्यस्तु पुजयन्ते तत्र रमन्ते देवता तथा यह भी कहा कि एक स्त्री का शिक्षित होना एक पीढ़ी का शिक्षित होना है क्योंकि हर बालक की पहली गुरु माता होती है स्त्री दृढ़ विचारों को लेकर सशक्त रूप में खड़ी रहेगी तभी देश विकास की ओर अग्रसर होगा। संस्था प्राचार्य डॉक्टर निखत अफरोज ने कहा शिक्षा जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत चलने वाली सतत प्रक्रिया है तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा क़ि एक शिक्षित नारी खुद लिख सकती है अपनी कहानी उस पर नहीं चला सकता कोई अपनी मनमानी। जब से नारी पढ़ने लगी है वह आगे बढ़ने लगी है इस अवसर पर संस्था सचिव कायद सुरूरी इल्मी कारवां सदस्य काबी गौस मौहीयोदीन तथा तहसीन अलहड और योगेश्वर महाजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुनीता चौकसे ने बखूबी संभाल कर आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने इस महिला सशक्तिकरण में भाग लेकर इसको सफल बनाया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button