बुरहानपुरमध्य प्रदेश

युवक कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी का असर बुरहानपुर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और शासन की नीतियों के विरोध में युवक कांग्रेस के द्वारा भोपाल में मंगलवार को जंगी प्रदर्शन किया गया जिसमें युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार उपनेत प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पूर्व विधायक कमलेश पटेल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जंगी प्रदर्शन कर विधानसभा का घिराव करने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोक कर आंसू गैस के गोल छोड़ वाटर कैनन से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया तथा सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया इसके विरोध में बुरहानपुर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उबेद उल्लाह के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि युवक कांग्रेस सरकार की नीतियों और बेरोजगारी के विरोध में प्रजातांत्रिक रूप से अपना विरोध कर रही थी परंतु प्रदेश की सरकार ने आंदोलन कर रहे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हमारी मांग है कि गिरफ्तार किए गए सभी नेताओं को बिना शर्त जेल से रिहा किया जाए बुरहानपुर का पुतला दहन यह सांकेतिक आंदोलन था यदि सरकार ने जल्द युवक कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया तो युवक कांग्रेस बुरहानपुर में भी आंदोलन करेगी पुतला दहन के अवसर पर नजीर अंसारी नितिन गवाले उजैर अंसारी शाहरुख खान इमरान खान जुबेर अंसारी शेख अदनान सलमान खान आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button