Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरआधुनिक भारत के निर्माता है पंडित जवाहरलाल नेहरू,,,कांग्रेस

आधुनिक भारत के निर्माता है पंडित जवाहरलाल नेहरू,,,कांग्रेस

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वी जयंती पर बुरहानपुर कांग्रेस ने नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित नेहरू का स्मरण कर कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि देश जिन संघर्षो से गुजर कर और जिन हालातो में आजाद हुआ उन हालातो में देश का नेतृत्व करने के लिए पंडित नेहरू से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता था इसीलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की बागडोर उनके हाथों सौंपी। नेहरू जी ने प्रधानमंत्री रहते एक तरफ देश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी ।जिससे आज हमारा देश विश्व के अग्रणीय राष्ट्रों में शुमार किया जाता है। दूसरी तरफ संवैधानिक मूल्य विशेष कर धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूत किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में समस्मयक प्रतिस्पर्धा की होड़ लगी हुई थी तब नेहरू जी ने गांधी जी के शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलकर शांति चाहने वाले राष्ट्रो को साथ लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व किया और विश्व में देश की एक अलग पहचान बनाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद देश की बागडोर को संभाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर एक प्रगतिशील राष्ट्र के मार्ग पर खड़ा किया जिसकी बिना पर आज भारत देश शेखर राष्ट्रों में शामिल है इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हमीदुद्दीन काज़ी पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव ठाकुर सुरेंद्र सिंह पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे सहसचिव इंद्रसेन देशमुख राजेश भगत आशीष भगत निखिल खंडेलवाल अरुण जोशी प्रमोद जैन ,पार्षद एहफाज मुज्जू मीर आसिफ खान अजय बालापुरकर रियाज उल हक अंसारी , आदि पार्षद गण व कांग्रेस नेता उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments