Monday, November 9, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदीपावली की जगमगाती रात में आग का तांडव

दीपावली की जगमगाती रात में आग का तांडव

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रात 11 बजे के लगभग लगी आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू नेपानगरशाहपुर खंडवा और पंधाना से बुलानी पड़ी दमकल गाड़ियां, जनहानि टली। दीपावली की जगमगाती रात उस समय दहशत में बदल गई, जब सुभाष चौक स्थित सुपर टीवी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 11 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर दूर तक दिखाई देने लगा। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर पूरी तरह खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपा वली की खुशियों के बीच दुकान में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना चुनौती बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपानगर, शाहपुर, खंडवा और पंधाना सहित अन्य क्षेत्रों से भी दमकल वाहन बुलवाए गए। रातभर अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सकादीपावली जैसे बड़े त्योहार की रात हुए इस अग्निकांड से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि दीपावली पर आतिशबाजी के बीच आग लगने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और संबंधित विभाग के साथी जिला कलेक्टर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को संभाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments