बुरहानपुरमध्य प्रदेश

जिले में जन आशीर्वाद यात्रा नेतृत्व करने नहीं पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विधानसभा चुनाव 2023 के चलते भाजपा प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर अपनी उपलब्धियां को जन-जन तक गिनाने का प्रयास कर रही है इसी कड़ी में संभाग और जिला स्तर पर बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है बुरहानपुर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को दी गई थी परंतु उनके अचानक यहां नहीं पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कान्हा फुंसी देखी गई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को नेपानगर विधानसभा के खकनार से शुरू होकर दरियापुर शाहपुर होते हुए बुरहानपुर पहुंचे यहां भाजपा नेताओं ने रोड शो कर आमजन से रूबरू हुए राष्ट्रीय महासचिव के बुरहानपुर नहीं पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने यात्रा का नेतृत्व किया इस यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस पूर्व विधायक मंजू दादू भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए खकनार से निकली जन आशीर्वाद यात्रा का पहला पड़ाव दरियापुर में हुआ जहां मंच से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंत्री तुलसी सिलावट नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई खकनार से शुरू होकर दरियापुर शाहपुर बुरहानपुर होते हुए यह यात्रा असीरगढ़ के लिए रवाना हुई यात्रा के बुरहानपुर पहुंचने पर यहां भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया शिकारपुर से शहर में दाखिल हुई यह यात्रा पांडूमल चौराहा गांधी चौक इकबाल चौक सिंधीपुरा गेट होकर असीरगढ़ के लिए रवाना हुई इस यात्रा का गांधी चौक इकबाल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button