Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदेश प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति के लिए निकाली चुनरी यात्रा,,,,,...

देश प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति के लिए निकाली चुनरी यात्रा,,,,, सांसद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश प्रदेश में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे देश प्रदेश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे इसको लेकर जिले की सब से बड़ी चुनरी यात्रा का आयोजन यहां गुरूवार सुबह शहर के फव्वारा चौक स्थित माता मंदिर से निकाली गई। जिसकी अगुवाई सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल संयोजक गजेंद्र पाटील पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस सहित अन्य नेता कर रहे थे करीब 22 किमी का पैदल सफर तय कर यह चुनरी यात्रा इच्छादेवी मंदिर इच्छापुर पहुंची जहां 151 मीटर लंबी चुनरी माता इच्छा देवी को चढ़ाई गई इस संबंध में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं आयोजक गजेंद्र पाटिल ने बताया की हर साल शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा, आस्था के भाव से सनातन धर्म को दर्शाने के लिए यह चुनरी यात्रा निकाली जाती है। देश में सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। इसमें 12 ज्योर्तिलिंग की झांकी आकर्षण का केंद्र है। चुनरी यात्रा का यह आठवां वर्ष है। 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा से पहले फव्वारा चौक स्थित माता मंदिर में पूजा अर्चना की गई। यहां से चुनरी यात्रा निकली। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा देश में सुख शांति और समृद्धि के लिए यह निकाली जाती है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त 22 किमी की दूरी पैदल तय कर इच्छापुर मंदिर पहुंचकर 151 मीटर की चुनरी माता को चढ़ाई गई । चुनरी यात्रा में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित जनप्रतिनिधि युवा बुजुर्ग और बच्चों के साथ ही और काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments