Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरछात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस...

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हाल ही प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस के द्वारा प्रदेश स्तर का जंगी प्रदर्शन भोपाल में हुआ जिसमें युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उबैदुल्लाह और विधानसभा अध्यक्ष नजीर अंसारी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस की टीम ने भोपाल के प्रदर्शन में भाग लेकर गिरफ्तारियां दी प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ आए दिन किसी भी प्रकार के घोटाले के माध्यम से भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हाल में नर्सिंग कॉलेज को लेकर घोटाला सामने आया है जिस से हजारों छात्रों का भविष्य एक बार फिर दांव पर लग गया है देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है वह अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रोफेशनल स्टडी से लेकर कॉम्पिटेटिव एक्जाम देता है परंतु यहां कोई ना कोई घोटाला सामने आ जाता है शिक्षक भर्ती घोटाले से लेकर पुलिस पटवारी व अन्य घोटालों के साथ फर्जी नर्सिंग कॉलेज मामले में युवक कांग्रेस की प्रदेश इकाई के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव कर घोटाले पर अंकुश लगाने की मांग की इस प्रदर्शन को पुलिस द्वारा बल पूर्वक रोक कर युवक कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया जहां कॉलेज के खोलने के मामले में घोटाले सामने आए हैं वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले होने से इन परीक्षाओं को रद्द किया जा रहा है जिससे युवाओं का भविष्य दाव पर लग रहा है अभी हाल ही में नीट की परीक्षा आयोजित की गई जिस के परिणाम 4 जून को समय से पहले घोषित हुए जिसमें भी गड़बड़ी के मामले सामने आने पर उसे भी रद्द करने की बात कही जा रही है ऐसे में युवाओं का भविष्य दाव पर चढ़ रहा है पर सरकार है कि ऐसे मामलों पर लगाम लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है युवक कांग्रेस का यह आंदोलन ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments