Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहर्ष ने प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र तोतारवाला ने विधानसभा चुनाव कार्य...

हर्ष ने प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र तो
तारवाला ने विधानसभा चुनाव कार्य से व्रत रहने की जताई इच्छा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राजनीतिक गलियारों में भोजाल नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा से खफा होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा तथा अब भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने यह साफ कर दिया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उनका त्यागपत्र सामने आने के बाद उनका समर्थन कर रहे सौरभ पाटील प्रवीण शहाणे ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है जबकि मनोज तारवाला पूर्व नगर निगम अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित पत्र में लिखा है कि भाजपा की प्रत्याशी कार्यकर्ताओं का अनादर करती है तथा दुर्भावना वंश पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करने की बात करते हुए अपने को विधानसभा चुनाव 2023 से व्रत कर कार्य नहीं करने की इच्छा जाहिर की है इसके साथ ही भाजपा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र सामने आने की जानकारी सूत्र दे रहे हैं जहां भाजपा में बाकियों पर कार्यवाही करने का मन बनाया है वहीं कांग्रेस भी बाकियों पर कार्यवाही करने को तैयार है इससे पूर्व यहां कुछ नईं नियुक्तियां भी प्रदेश स्तर की की गई है जिसमें दुर्गेश शर्मा को कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है यहां भी कांग्रेस से बगावत कर एमआईएम से मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर भी पार्टी हाई कमान कार्यवाही का मन बना चुकी है तथा जल्द ही कांग्रेस के बगिया पर कार्यवाही होगी तथा पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता यहां भी त्यागपत्र देंगे जिससे चुनाव प्रचार पर भारी असर पड़ेगा अब जबकि भाजपा और कांग्रेस में बाकियों पर कार्यवाही का दौर जारी है ऐसे में चुनाव का मोड भी बदलेगा और प्रचार में भी तेजी आएगी भाजपा से अन्य त्यागपत्र देने वालों में किसी ने सीधे तौर पर प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दिया है तो कुछ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपने पत्र में भाजपा प्रत्याशी से नाराजगी जताकर विधानसभा चुनाव कार्य से व्रत रहने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments