Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगणपति स्थापना पर्व पुलिस फोर्स तैयार सभी प्रमुख चौराहों पर बल तैनात...

गणपति स्थापना पर्व पुलिस फोर्स तैयार सभी प्रमुख चौराहों पर बल तैनात पुलिस मोबाइल वाहन,से होगी पेट्रोलिंग

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस गणपति स्थापना पर्व की व्यवस्था हेतु पूरी तरह तैयार है। जिले में गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दो दिनों में जिले के सैकड़ों पांडालों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस की दो दिन की व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम परिसर में फोर्स को ब्रीफिंग कर ड्यूटी हेतु रवाना किया। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर से शुरू होकर मंगलवार देर रात तक चलेगी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के थाना मोबाइल वाहन एवं मोटरसायकल पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग करेगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मूर्तिकारों के यहां भीड़ होने पर व्यवस्था सुचारू रहे यह सुनिश्चित करेगी। सभी थाना क्षेत्रों में 4-4 मोटरसाइकल पार्टियां तैनात की गई। इसके साथ ही थानों की डॉयल 100 लगातार मूवमेंट करेगी। शहर के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के फिक्स पॉइंट लगाए गए है। कोतवाली थानाक्षेत्र में 13, शिकारपुरा में 12, गणपतिनाका क्षेत्र में 10, लालबाग में 08, शाहपुर थाना क्षेत्र में 13, खकनार थाना क्षेत्र में 05, नेपानगर में 05 तथा शहर में यातायात पुलिस के 09 फिक्स पॉइंट लगाए गए है। इसके साथ ही 04 रिजर्व पार्टियां भी तैनात की गई है। जो गणपति स्थापना पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराआएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments