Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअपराधियों को नहीं पुलिस का ख़ौफ दो दिन में दो लूट की...

अपराधियों को नहीं पुलिस का ख़ौफ दो दिन में दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में इन दोनों अपराधियों का बोलबाला है 2 दिन में दो लूट की घटनाओं में अज्ञात आरोपी तीन लाख से अधिक की राशि लूट कर रफू चक्कर हो गए और पुलिस है कि सीसीटीवी के फुटेज खंगाल ने में लगी है दो दिन पहले खकनार थाना क्षेत्र में एक किस से ₹200000 से अधिक की राशि लाल मिर्च पाउडर आंखों में झोंक कर लाखों लूट कर फरार हुए वहीं शनिवार को ही लालबाग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोरियर एजेंट से बाइक से 165000 की राशि उड़ने में सफल हो गए जिससे ऐसा लगता है कि पुलिस की अपराधों और अपराधियों पर कोई पकड़ नहीं है साथ हो या दिन अज्ञात बदमाश लूप और चोरी की घटनाओं में सफल हो रहे हैं जिससे अपराधियों पर पुलिस की पकड़ ढीली होती नजर आ रही है शनिवार की घटना दिन के 10बजे अंजाम दी गई जबकि खकनार थाना क्षेत्र की घटना रात्रि 10 बजे अंजाम दी गई दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है दोनों ही घटनाएं पुलिस की कार्य प्रणाली पर उंगली उठा रही है इस पूरे मामले को संबंधित थाने और नगर पुलिस अधीक्षक स्वयं ट्रेस करने में जुटे हुए हैं रात के अंधेरे और दिन ढाले घटित इन घटनाओं से आमजन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिस पर पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए शनिवार की लूट की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसकी बिना पर पुलिस जांच में जुट गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments