Monday, November 23, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसमाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका...

समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका : डॉ. किरण सिंह

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था जन जागृति द्वारा शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। संस्था की इस पहल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मीडिया कर्मियों के योगदान को सराहने के साथ उनके उत्साह को भी बढ़ाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी श्री शेंडे समाजसेवी सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन तथा सलाहकार संरक्षक डॉ. फौजिया सोडावाला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने पत्रकारों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री शेंडे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाज और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ सकारात्मक कार्यों को भी लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने कहा कि जन जागृति संस्था को अग्रणी पहचान दिलाने में मीडिया का विशेष योगदान रहा है। संस्था द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों को पत्रकारों ने अपने समाचारों और प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। इसी सहयोग और सकारात्मक प्रयासों के कारण आज संस्था जिले में एक अग्रणी समाजसेवी संस्था के रूप में जानी और पहचानी जाती है।
उन्होंने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में मीडिया का सहयोग हमेशा प्रेरणादायी रहा है। समारोह का माहौल आत्मीयता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments