Thursday, November 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगर्भवती महिलाओं को रेफर करने के नाम पर कमीशनखोरी का खेल!

गर्भवती महिलाओं को रेफर करने के नाम पर कमीशनखोरी का खेल!

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सरकारी अस्पताल में निजी अस्पतालों के एजेंट सक्रिय, गर्भवती महिलाओं और परिजनों को डराकर निजी अस्पताल भेजने का आरोप सरकार एक ओर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में प्रसव से लेकर उपचार तक तमाम सुविधाएं होने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को परेशान किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में सक्रिय निजी अस्पतालों के एजेंट गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को डरा-धमकाकर निजी अस्पतालों में रेफर करवाने का दबाव बना रहे हैं। इस पूरे मामले में कमीशनखोरी का खेल चलने कीआशंका जताई जा रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए एमआईएम ने संज्ञान लिया है और जिला कलेक्टर से शिकायत कर इस कथित गोरखधंधे की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में बेहतर सुविधा मिलने का हवाला देकर वहां जाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं, परिजनों को प्रसव के दौरान संभावित खतरे बताकर भयभीत करने और निजीअस्पतालों में जाने के लिए मजबूर करने की शिकायतें भी सामने आई हैं।सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि सरकारी अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं तो फिर गर्भवती महिलाओं को खंडवा मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों का रास्ता क्यों दिखाया जा रहा है? क्या अस्पताल परिसर में निजी अस्पतालों के एजेंटों की सक्रियता पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं है या फिर इस पूरे मामले को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है एमआईएम ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि निजी अस्पतालों के एजेंटों की संलिप्तता तथा कमीशनखोरी के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्यसुविधाओं का लाभ बिना किसी दबाव और भय के मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments