Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुर8 माह के इंतजार के बाद 23 जून को होगी नगर निगम...

8 माह के इंतजार के बाद 23 जून को होगी नगर निगम परिषद की बैठक

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सत्ता और विपक्ष के बीच राजनीतिक तालमेल बैठने के बाद 8 माह के इंतजार के बाद 23 जून को परिषद की बैठक आहूत करने का मुहूर्त निकला है जिसके संबंध में अध्यक्ष की ओर से विधिवत सूचना जारी करने के निर्देश सचिवालय को दिए गए हैं इसको लेकर नगर निगम में कागजी तैयारी भी तेज हो गई है परिषद सम्मेलन में विपक्ष की क्या तैयारी है अभी इसका खुलासा सामने नहीं आया है, लेकिन यह भी तय है कि परिषद की 23 अक्टूबर 2024 की बजट बैठक में जिस प्रकार विपक्ष को दरकिनार कर मनमाने तरीके से चलकर संपत्ति कर व अन्य करों में वृद्धि के प्रस्ताव पारित कर लिए गए थे क्या अब 23 जून 2025 को होने वाली बैठक में उस बैठक की कार्यवाही की पुष्टि विपक्ष करेगा क्योंकि 23 अक्टूबर 2024 की सत्ता पक्ष की मनमानी तरीके से की बैठक का विपक्षी विरोध कर चुका है मामला न्यायालय में ले जाने तक की नौबत आने के साथ कलेक्टर और एसपी से भी शिकायत की गई थी तो अब ऐसे में 23 जून की बैठक में विपक्ष की क्या भूमिका होगी क्या विपक्ष पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोहन करेगा यह ऐसे सवाल है जिस में विपक्ष को तैयारी करना होगा तथा किसी रणनीति के तहत कार्य योजना बनाकर सदन में पक्ष रखना होगा लेकिन अब तक विपक्ष की ओर से बैठक को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। 8 माह के बाद होने वाले परिषद के इस सम्मेलन में शहर की जनता को क्या मिलेगा इसका इंतजार रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments