Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसांसद विधायक की मॉनिटरिंग से निजी अस्पतालों में सुधरेगा काम...

सांसद विधायक की मॉनिटरिंग से निजी अस्पतालों में सुधरेगा काम का डर्रा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) एक सप्ताह पूर्व लालबाग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत होने का मामला गरमाता जा रहा है परिजन निरंतर शिकायतें कर रहे हैं इस मामले में जहां नेपानगर विधायक मंजू दादू कलेक्टर से मिलकर मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध कर चुकी है वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और कलेक्टर से मुलाकात कर कहा है कि निजी अस्पतालों के संचालन में होने वाली लापरवाही पर तुरंत अंकुश लगाया जाए आए दिन निजी अस्पतालों से ऐसी समाचार मिलते रहे हैं कि इलाज के दौरान प्रसुताओं व अन्य मामले में महिलाओं की मौत हो रही है सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि निजी अस्पतालों में इस परिवार की लापरवाही ठीक नहीं है उन्होंने कहा कि कलेक्टर इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करेंगे सांसद और विधायक के इस प्रकार गंभीर होने पर अब यह उम्मीद जगी है कि जिले के शासकीय अस्पताल में भी इस प्रकार की अनेकों घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है सांसद और विधायक इन मामलों पर भी संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करेंगे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments