Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसमिति सदस्यों पर भड़के आयुक्त कहा अनुमति लेकर मिले

समिति सदस्यों पर भड़के आयुक्त कहा अनुमति लेकर मिले

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) निगम कार्यालय पहुंचे ताप्ती सेवा समिति के सदस्य को आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने यह कहकर अपमानित किया कि वह बिना अनुमति और सूचना दिए ज्ञापन देने पहुंच गए समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने आयुक्त के इन्हीं शब्दों पर कहा कि बस यही पीड़ा शहर वासियों की है कि बिना सूचना दिए शहर की सड़कों को खोदकर मार्ग अचानक बंद कर दिए जाते हैं सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखकर उन्हें दोबारा निर्माण कराया जा रहा है जिसकी सूचना शहर वासियों को पूर्व देनी चाहिए इसी पीड़ा को लेकर हम आपको यह बताने आए हैं कि अचानक मार्ग बंद होने से शहर वासी किस प्रकार परेशान होते हैं इसका सर्वाधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ता है स्कूल बसें समय पर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाती है आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने अध्यक्ष सरिता भगत की इस बात को स्वीकार किया कि वह इसका ध्यान रखेंगे उन्होंने समिति द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल का आश्वासन दियाइस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति ने सुझाव दिए की किसी भी सड़क की खुदाई करने से पूर्व सार्वजनिक सूचना दीजाए ताकि आम नागरिक वैकल्पिक मार्गों पर विचार कर वहां से गुजार सके कार्यस्थल पर दोनों सिरों पर बैरिकेड एवं स्पष्ट चेतावनी बोर्ड बैनर लगाए जाएं कार्य एजेंसी का नाम, साइट इंचार्ज का मोबाइल नंबर तथा शिकायत अधिकारी का नंबर प्रदर्शित किया जाए।स्वीकृत बजट लागत को बैनर पर उल्लेखित किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। रात के समय रिफ्लेक्टर, चेतावनी लाइट और सुरक्षा मानकों का अनिवार्य पालन किया जाए। समिति सदस्य डॉ युसुफ खान ने अपनी बात में कहा कहा कि इस अव्यवस्था का सबसे गहरा असर स्कूली बच्चों मरीजों नागरिकों और कारोबारियों पर पड़ रहा है। यदि निर्माण कार्य व्यवस्थित व पारदर्शी तरीके से किया जाए,तो शहर की अधिकांश समस्याएँ समाप्त हो सकती हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments