Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरविशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज रेफर हो रहे इंदौर

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज रेफर हो रहे इंदौर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विश्व स्वास्थ्य दिवस के एक दिन पूर्व विधायक अर्चना चिटनीस दीदी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजो को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए लेकिन इसके बावजूद जिला अस्पताल में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं के नहीं मिलने से यहां आने वाले मरीज परेशान है 50% से अधिक डॉक्टर स्टाफ और टेक्नीशियन के पद खाली हैं जिनके नहीं भरे जाने से यहां आने वाले मरीजों को मुकम्मल इलाज नहीं मिल पा रहा है विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से नेताओं को अनेक बार अवगत कराया गया बावजूद इसके अब तक यहां विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ नहीं किए गए हैं जिला अस्पताल में दशकों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है नर्सिंग स्टाफ और आवश्यक संसाधन भी नहीं है इस और नेताओं के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है केवल सरकार की ओर से 32 करोड रुपए से अधिक का विशाल भवन तो बना दिया लेकिन इसमें बैठने के लिए डॉक्टरों का अभी भी अभाव है विशाल भवन 50% से अधिक धूल चाट रहा है जबकि शेष भाग में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है डॉक्टर नर्स की कमी और तकनीकी संसाधनों से यहां मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है भवन तो है परंतु स्टाफ के नहीं होने के चलते यहां आने वाले मरीजों को इंदौर रेफर किया जाता है इस मामले को लेकर अनेक बार प्रभारी मंत्री के समक्ष भी मामला उठाया गया लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं सामने आए आज भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी संसाधन नहीं होने के चलते गंभीर मरीजों का उपचार यहां नहीं किया जा रहा है 32 करोड़ से अधिक के इस भवन का आधा हिस्सा भी उपयोग में नहीं है जबकि अन्य दो भवन और बनकर तैयार है यहां भी अब तक कोई सुविधा नहीं है स्टाफ से लेकर अन्य संसाधनों का पता नहीं भवन तो तैयार हैं लेकिन स्टाफ और संसाधनों के चलते यह अनुपयोगी हैं वर्तमान में नवागत सीएमओ के पदस्थ होने के बाद शाम की डिस्पेंसरी भी प्रारंभ की गई लेकिन यहां भी डॉक्टरों का अभाव से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments