बुरहानपुरमध्य प्रदेश

रोटरी क्लब की शहर को बड़ी सौगात डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रोटरी क्लब द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रूबी मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की गतिविधियों, प्रोजेक्ट्स एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात गरकल हॉस्पिटल में एक मर्चुरी बॉक्स का लोकार्पण किया गया, जो श्री सत्यनारायण तापड़िया द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दान को गयी साथ ही एक बायपेप मशीन भी विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से भेंट की गई। शाम को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब द्वारा स्थापित 6 डायलिसिस मशीनों का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सुविधा बुरहानपुर एवं आसपास के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इन मशीनों का संचालन आल इज़ वेल हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। साथ ही निकट भविष्य में 4 अतिरिक्त डायलिसिस मशीनें भी शहर को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान रोटरी अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर की चार विशिष्ट हस्तियों में हरिकृष्ण मुखिया, डॉ. पी. जी. कवीश्वर,शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे, एवं राजेंद्र जी सलूजा को उनके समाज को उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस वर्ष 7 लोगों द्वारा किए गए नेत्रदान (आई डोनेशन) करने वाले परिवारों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सौरभ श्रॉफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा ने रोटरी क्लब बुरहानपुर के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और भविष्य में भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेकेट्री प्रशांत श्रॉफ, असिस्टेंट गवर्नर प्रियल जैन के साथ-साथ दिनेश चंद तिवारी डॉक्टर गरकल प्रिंस सेठिया ,जेपी लखोटिया ,अमर पोहनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button