Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुररेन बसेरे में सुविधाओं का अभाव यात्री हो रही परेशान

रेन बसेरे में सुविधाओं का अभाव यात्री हो रही परेशान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर सहित आसपास के देहातों से आने वाले ऐसे यात्री जिन्हें समय पर अपने शहर गांव जाने के लिए रात्रि में बस अथवा ट्रेन की कोई सुविधा नहीं होती उनके लिए शासन की योजना के तहत रैन बसेरे का निर्माण किया गया है जिन का संचालन नगर निगम के द्वारा किया जाना है शान द्वारा इन रेन बसेरों में बिजली पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटा गई है जहां यात्री रात्रि विश्राम कर सके लेकिन देखा यह जा रहा है कि डाकवाडी स्थित रेन बसेरा असुविधाओं की भेंट चढ़ा हुआ है यहां यात्रियों को पयेजल हेतु ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते इस मशीन के बंद होने से यहां विश्राम करने वाले यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है वही पंखे भी आधे से अधिक बंद होने से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है इसके साथ ही वृद्ध आश्रम की महिलाओं को भी यहां रखा गया है उन्हें भी पये जल और पंखों की हवा नहीं मिलने से वह परेशान है नगर निगम के द्वारा यहां अटेंडर तो रखे गए हैं लेकिन उनका भी इस और कोई ध्यान नहीं है नगर निगम को चाहिए कि वह इस और ध्यान देते हुए वाटर कूलर को चालू करने सहित बंद पड़े पंखों को भी चालू काराए ताकि यहां आने वाले यात्रियों को शासन की मनसा अनुसार सुविधा मिल सके!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments