Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेतृत्व परिवर्तन को नकारा अगला...

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेतृत्व परिवर्तन को नकारा अगला चुनाव शिवराज के नेतृत्व में लड़ा जाएगा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्थानीय राजस्थानी भवन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसको किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने भाग लेकर किसानों को संबोधित करते हुए किसानों को सलाह दी के वह जल का दुरुपयोग नहीं कर कम पानी से सिंचाई करें साथ ही उन्होंने किसानों की उन्नत खेती और प्रदेश के कृषि कर्मण एवाड़ पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के किसान ने पंजाब जैसे प्रदेश को पीछे छोड़ यहां उत्पादन अधिक कर प्रदेश को कृषि कर्मण अवार्ड दिलए हैं इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने पत्रकारों से भी चर्चा की जहां पत्रकारों के द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में पूछे गए सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्ण रूप से विराम लगाते हुए कहा कि यह परिपाटी कांग्रेस की हो सकती है भाजपा में ऐसी कोई रीति नीति नहीं है यहां हम आपको बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से प्रदेश का नेतृत्व बदलने और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी बेबाकी के साथ इन अटकलों को खारिज कर दिया भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से पत्रकारों ने पंजाब में भाजपा की करारी हार पर सवाल पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने बड़ी चतुराई से जवाब देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा का वोट प्रतिशत बड़ा है लेकिन सीधे तौर पर भाजपा की करारी हार पर कुछ नहीं बोले भाजपा के किसान सम्मेलन में जिले भर के किसानों ने भाग लिया वही प्रदेश की भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लघवे सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता इस सम्मेलन में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments