बुरहानपुरमध्य प्रदेश

बोहरा समाज ने मनाई ईद देश दुनिया में अमन चैन की की दुआ

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाऊदी बोहरा समाज ने गुरुवार को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकरी देते हुए बातया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब ने स्थानीय नज़मी मस्जिद मे समाज जनों को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कराई।19 मार्च गुरुवार को सुबह स्थानीय नज़मी मस्जिद मे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने बोहरा समाज जनों को ईद उल फ़ित्र के मौक़े पर विशेष खुतबा पढ़ कर अदा कराई जिसमे देश मे अमन शांति सद्भावना की दुआएं की गई ईद के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु डॉ.सैय्यदन मुफादल सैफुदीन साहब की लंबी उम्र ओर सालमती की दुआएं की गई साथ ही सैय्यदना साहब का रूहानी फैज़ सभी को मिलता रहे इसकी भी दुआएं की गई जमात के तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे जानकरी देते हुए बातया की ईद उल फ़ित्र के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब बोहरा समाज की विभन्न मस्जिदों मे भी अलग अलग शहरों से रमजान माह के लिए मुकरर इमाम साहबो ने ईद की विशेष नमाज अदा करा कर देश मे अमन सकून सद्भावना की सभी के लिए दुआएं कर ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद पेश की। वही ईद उल फ़ित्र के अवसर पर लोधीपुरा स्थित सुप्रसिद्ध धर्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब एवं उप प्रबंधक मुस्तुफा भाई उज्जैनी के मार्गदर्शन मे ईद उल फ़ित्र पर हकीमी मस्जिद मे नमाज अदा कर सभी को मुबारकबाद दी इसके साथ ही मोहम्मदी मार्केज मे आमिल साहब डॉ. मुर्जुजा भाई साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई एवं समाज जनो को मुबारकबाद पेश की। ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर महिलाओ पुरुषो के साथ साथ बच्चों मे खासा उत्साह देखने को मिला ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली, नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली, दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने सभी शहर वासियो सहित देश वासियो को ईद की मुबारकबाद दी एवं सभी की खुशहाली ओर तरक्की की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button