Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरफाइव स्टार रेटिंग की दौड़ सड़कों और गलियों से हटा रहे अतिक्रमण

फाइव स्टार रेटिंग की दौड़ सड़कों और गलियों से हटा रहे अतिक्रमण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर को साफ और स्वच्छ दिखाने के चक्कर में नगर निगम बाजार से उठकर अब शहर की गलियों और मोहल्ले में पहुंचकर घरों के बाहर बने ओटलों को तोड़ने की कार्यवाही में लगा है इसके पीछे उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों को यह ओटले सफाई में बाधा उत्पन्न करते हैं इस कार्रवाई का स्वयं निगम आयुक्त निरीक्षण भी कर रहे हैं शहर के प्रमुख मार्गों पर घरों के सामने नालियों पर बने ओटले सफाई में बाधा उत्पन्न होने से क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है इस गंदगी को साफ करने के लिए निगम अतिक्रमण महिम चलाकर ऐसे ओटलों को तोड़ रहा है जो नालियों पर बने हैं नगर निगम के द्वारा बाजार से उठकर शहर की गली मोहल्लों तक तो पहुंच चुका है लेकिन पाला बाजार लकड़ी बाजार पुराना पावर हाउस से लगत नाले का अतिक्रमण उसे दिखाई नहीं दे रहा है यहां वर्षों से नाले के ऊपर टपरिया बनाकर दुकानों का संचालन किया जा रहा है इस नाले की प्रमुखता से सफाई नहीं होने से रोशन चौक पाल बाजार अड्डे की मस्जिद आदि क्षेत्रों में वर्षा जल का भराव हर वर्ष देखने को मिलता है इसके बावजूद नगर निगम इस नाले की सफाई और यहां के अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है नाला लगभग 7 फीट गहरा है लेकिन गाद से भरा होने के चलते इसकी सफाई नहीं की जा रही है और ना ही नाले पर बनी टपरियों को हटाया जा रहा है सिंधीपुरा गेट से अड्डे की मस्जिद तक चैनेलाइजेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है नगर निगम प्रशासन को इस नाले के अतिक्रमण को भी हटाकर यहां चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाना चाहिए ताकि रोशन चौक पाला बाजार सहित अन्य क्षेत्र में वर्षा जल का भराव को आने वाले समय में रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments