Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनेपानगर थाने से आरोपियो को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में बुरहानपुर...

नेपानगर थाने से आरोपियो को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में बुरहानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता

बुरहानपुर ( अकील ए आज़ाद ) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर आयुष अलावा के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस को नेपानगर थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने वाले प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए प्रकरण के सभी मुख्य ईनामी आरोपियों हेमा मेघवाल, फूलसिंह, रेवसिंह, मन्नू सहित 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 07 अप्रैल की रात्रि में सीवल, बाकडी आदि स्थानों के अतिक्रमणकारी बदमाश थाना नेपानगर से आरोपी हेमा मेघवाल सहित तीन लोगों को छुड़ाकर ले गए थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना नेपानगर पर धारा 307,147,148,149,365,353,336,333,332,326,323,224,225,34 तथा धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार दबिशें देकर धरपकड़ की कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लगातार कार्यवाही करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी मुख्य आरोपियों सहित 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण
उक्त बड़ी कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के सतत निर्देशन में थाना प्रभारी नेपानगर एपी सिंह, उनि सतीश धुर्वे, उनि कमल मोरे, एएसआई अजेश जैसवाल, प्रआर गुरदीप, प्रआर अजय वारुले, आर. सदाशिव, लालसिंग, गजेंद्र रावत, जितेंद्र सोलंकी, आर. मातादीन का सराहनीय कार्य रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments