Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिरंकुश निगम प्रशासन लोगों के घरों में घुस रहा ड्रेनेज का गंदा...

निरंकुश निगम प्रशासन लोगों के घरों में घुस रहा ड्रेनेज का गंदा पानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आजाद नगर चौराहा से सिंधीपुरा गेट आलमगंज की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों ड्रेनेज के गंदे पानी से लबालब है सीवरेज योजना के चेंबर ब्लॉक होने के चलते यहां कोई सप्ताह भर से रोड पर गंदा पानी जमा है जो अब क्षेत्र के लोगों के घरों में घुस रहा है ड्रेनेज के सुधार कार्य को लेकर नगर निगम प्रशासन निरंकुश नजर आ रहा है सप्ताह भर होने को है लेकिन इसकी सफाई को लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है आयुक्त से लेकर पार्षद और अन्य नेता भी यह स्थिति देख बैरनंग लौट गए लेकिन आज तक ट्रैनेज के सुधार कार्य नहीं होने से यहां ड्रेनेज सहित आसपास की गंदी नालियों का गंदा पानी रोड़ पर भरकर आवा गवन में दिक्कत दे रहा है करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में सीवरेज योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया है लेकिन इसके रखरखाव सही प्रकार से नहीं होने से अब यह ड्रेनेज ब्लॉक होकर गंदा पानी रोड पर बह रहा है जो क्षेत्र वासिओं सहित आवा गवन में तकलीफ दे रहा है निगम प्रशासन की कार्य को लेकर धीमी गति ने समस्या को और जटिल कर दिया है सीवरेज चेंबर ब्लॉक होने को लेकर अब लाइन तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन इस मैं धीमी गति रोडा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments